Investment Plan : भारत में ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) में निवेश की धनराशि जून में 166 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि के साथ 8,637 करोड़ रुपए पहुंच गई है। जून 2023 में equity mutual funds में पिछले माह की तुलना में अधिक रुपए निवेश किया गया। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से स्मॉल-कैप योजना में किए निवेश के कारण हुई। प्रबंधित इक्विटी योजनाओं में निवेश की धनराशि 8,638 करोड़ रुपए थी। जो पिछले महीने मई 2023 की तुलना में 167 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों से मिली है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश की राशि 67 प्रतिशत से बढ़कर 5,471.75 करोड़ रुपए पहुंच गई। जो कि पिछले महीने मई 2023 के 3,282.50 करोड़ रुपए से बड़ी छलांग है। दूसरी तरफ, लार्ज-कैप म्यूचुअल फंडों निवेश धनराशि में कमी देखने को मिली है। जून 2023 में लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड से निवेशकों ने 2,049.6 करोड़ रुपए निकाले। जो मई 2023 में निकाले 1,362 करोड़ रुपए से अधिक हैं। निवेश में ये कमी लगभग 50 प्रतिशत तक रही है।
जून में निवेशकों ने SIP के जरिए 14,734.45 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। ये म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से पैसा निवेश करने का तरीका है। जून 2023 में SIP खातों की संख्या 6,65,37,033 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। जबकि पिछले महीने मई 2023 में यह 6,52,84,902 रुपए थी।
ICICI सिक्योरिटीज विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, अभी “माइक्रोकैप्स” क्षेत्र में स्टॉक मूल्य के हिसाब से अपेक्षाकृत सस्ते हैं। मार्च 2023 के बाद से, Nifty 50 इंडेक्स, जो शीर्ष 50 शेयरों का प्रतिनिधित्व करता है, 14 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि के दौरान जिन शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उनमें औद्योगिक, रियल एस्टेट, बैंक (विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और छोटे बैंक), बीमा, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी), परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां (AMCs), ऑटोमोबाइल और इंटरनेट की कंपनियां शामिल हैं।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट विश्लेषकों के मुताबिक, मार्च 2023 में शुरू हालिया बाजार तेजी रही है। केवल कुछ शेयरों तक सीमित नहीं है। मतलब है कि कई दूसरे स्टॉकों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईसीआईसीआई डायरेक्ट के विश्लेषकों के मुताबिक जो स्टॉक अधिक अस्थिर यानी परिवर्तनशील हैं वे तेजी से बढ़ रहे हैं। और आकार में छोटे हैं वो मार्च 2023 से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। छोटी कंपनियों के सूचकांक में 31 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।
बाजार के शेयरों में से, केवल 30 शेयरों ने सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन में 75 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया। इसके अतिरिक्त, ऐसे 48 शेयर स्टॉक हैं, जिन्होंने एनएसई 100 इंडेक्स के भीतर बेंचमार्क इंडेक्स से 200 आधार अंक (बीपीएस) से अधिक अच्छा प्रदर्शन किया। इसका मतलब यह है कि इस तेजी के दौरान कई अलग-अलग स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।