Site icon Buziness Bytes Hindi

घर में मिट्टी से बनी इन चीजों को रखने के क्या है फायदे

भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ही मिट्टी से बनी चीजों का उपयोग किया जाता रहा है। आज भी कई लोग फ्रिज की जगह मिट्टी के घड़े का पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी से बनी कुछ चीजें घर पर लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें.

ज्योतिष में मिट्टी का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में लाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इस ग्रह को सुंदरता और धन का कारक माना जाता है। ऐसे में घर में मिट्टी से बनी चीजें रखने से शुक्र ग्रह शांत रहते है।

मिट्टी के खिलौने कहां रखें

घर में मिट्टी के खिलौने रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ड्राइंग रूम में मिट्टी के खिलौने रखने से विशेष लाभ मिलता है। आपको बता दे अगर आप मिट्टी के खिलौने घर में रखते है तो माना ये जाता है कि इससे घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है ।

मिट्टी के गमले रखने से फायदे

घर में पौधे हमेशा मिट्टी के गमलों में ही लगाने चाहिए तभी उनकी शुद्धता और पवित्रता बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के गमले में लगे पौधे में हमेशा भगवान का वास होता है। जिससे घर में बरकत आती है।

इस चीज़ को तिजोरी में रखें

ज्यादातर घरों में पूजा-पाठ के लिए मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मिट्टी का दीपक तिजोरी में रखने से भी लाभ मिलता है। अगर आप मिट्टी के दीपक में अक्षत भरकर तिजोरी में रखते है तो आपके घर में कभी धन की कमी नही होगी ।

मिट्टी का घड़ा

घर में मिट्टी का बर्तन रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही नकारात्मकता दूर होती है। घर के उत्तर-पूर्व कोने में पानी से भरा मिट्टी का बर्तन रखने से शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं मिट्टी का घड़ा रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। मिट्टी के बर्तन को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रखने से विशेष फल मिलता है। यदि इसे मिट्टी के बर्तन में नारियल या चावल भरकर रखा जाए तो धन संबंधी सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

मिट्टी की मूर्ति

घर के मंदिर में कई तरह की धातु की मूर्तियां रखी जाती हैं। लेकिन मिट्टी से बनी मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

Exit mobile version