आपने कई बार काफी लोगो से #RelationshipGoals शब्द जरूर सुना होगा और यह सोशल मीडिया (Social media) पर ट्रेंड भी काफी तेज़ी से कर रहा है। लेकिन जोड़ो के लिए इस शब्द का मतलब समझना बेहद आवश्यक है। यदि आप भी है एक रिलेशनशिप में, तो आपके रिश्ते में भी कुछ ऐसे लक्ष्य होंगे जिसे आप पाना चाहते होंगे।
हालांकि, सोशल मीडिया पर #RelationshipGoals अलग ही तरीके से दिखाया जाता है लेकिन वास्तव में एक रिश्ते के अलग-अलग आदर्श और लक्ष्य हो सकते है जिसे प्राप्त करने का सबका तरीका अलग हो सकता है। इस लेख में हमने कुछ रिलेशनशिप गोल्स बताये है जो मूल रूप से सभी कपल्स को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
यदि आप अपने साथी के साथ अपना जीवन बिताने की योजना बना रहे हैं, तो एक-दूसरे के मूल्यों को समझना और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है। अपने व्यक्तिगत मूल्यों और विश्वासों जैसे धर्म, परिवार सम्बन्धी चीज़े, रीति-रिवाजों, बच्चों की परवरिश आदि पर संवाद और चर्चा करना आवश्यक है। जरूरी नहीं की एक रिश्ते में दोनों पक्ष हमेशा सहमत ही हो, लेकिन आपको एक-दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करना आवश्यक है और यह रिलेशनशिप के सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक है।
यदि पहले के समय की बात करे तो शादी एक मोहर की तरह रिश्ते में काम करती थी और एक अनिवार्यता थी। हालाँकि, अब समय बदल चूका है और ऐसा नहीं है। बहुत से लोग शादी करने में विश्वास नहीं करते हैं और यह एक तरीके से ठीक भी है क्योकि एक सच्चे रिश्ते को मोहर की जरूरत नहीं होती। इसलिए डेटिंग के समय शादी करने या ना करने पर चर्चा करना आवश्यक है।
परिवार शुरू करने को लेकर भी एक दूसरे का एक ही पृष्ठ पर होना जरूरी हैं। रिश्ते में यह बात करना भी बुद्धिमानी होगी कि आप दोनों को जीवन में कितने बच्चे चाहिए और क्या समय आपके लिए सही है। फैमिली प्लानिंग (Family planning) करना भी रिलेशनशिप गोल्स में महत्वपूर्ण है।
इंस्टाग्राम (Instagram) ने भले ही आपको यकीन दिलाया हो कि कपल्स को सब कुछ एक साथ करने की जरूरत है, लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं और यह एक तरीका का दिखावटी रिलेशनशिप गोल है। हर किसी को अपना पर्सनल स्पेस (Personal space) चाहिए, शादीशुदा हो या न हो। अपने आप को सबसे पहले रखने के लिए कुछ समय निकालना और स्वयं के लिए महत्वपूर्ण चीजें करना ही आपको अपने बारे में बेहतर महसूस कराएगा और आपको बेहतर मानसिक स्थिति में लाएगा। अपने साथी को रिश्ते में स्पेस न देना या आपस में बहुत अधिक दूरी न रखना भी कई बार रिश्ते को ख़राब कर सकता है।
Read also- Relationship: कैसे करे अपने पार्टनर से सच्चा प्यार?
हर रात बाहर जाना और इंस्टाग्राम पर मनमोहक तस्वीरें पोस्ट करना ही एक रिलेशनशिप का लक्ष्य नहीं हो सकता है। हर सुबह एक-दूसरे को जगाना और अपने वर्कआउट रूटीन के अनुरूप एक-दूसरे की मदद करना रिश्ते के प्रमुख लक्ष्य हैं। एक दिन में एक विशेष मात्रा में पानी पीने जैसे छोटे लक्ष्य निर्धारित करके अपने रिश्ते में फिटनेस और हेल्थ गोल्स को भी जोड़े।
