साल 2020 के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। इस पुरस्कार की दौड़ में 318 उम्मीदवार शामिल थे। इसमें 211 लोग सहित 107 संगठन शामिल थे। साल 1901 से लेकर 2019 तक 100 नोबेल शांति पुरस्कार अब तक दिए गए हैं। इसमें 24 संगठन के भी नाम शामिल हैं।
दुनिया का सबसे सम्मानित पुरूस्कार
नोबेल शांति पुरस्कार दुनिया से सबसे सम्मानित पुरस्कारों में से एक है। इसे लेकर नॉर्वे की नोबेल समिति हमेशा पूरी गोपनीयता बरतती है। इसके बावजूद विजेता की घोषणा से पहले अटकलें लगती रहती हैं।
इनके बारे में लग रहे थे क़यास
इस बार, अटकलें लगाई जा रही थी कि इस साल का शांति पुरस्कार जलवायु कार्यकर्ता एवं स्वीडन की नागरिक ग्रेटा थनबर्ग, नर्व एजेंट हमले से उबर रहे रूस के नेता अलेक्सेई नवलनी और कोरोना वायरस संकट से निपटने में भूमिका के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन में से किसी को दिया जा सकता है। हालांकि नामांकन के लिए अंतिम समय सीमा एक फरवरी थी।
एक करोड़ स्वीडिश क्रोना है इनामी राशि
नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.27 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।

