Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: भीषण गर्मी से झुलस रहा पश्चिमी उप्र को 9 और 10 मिलेगी राहत

इस समय पूरा पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। सितंबर माह में भी तापमान काफी अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज पड़ रही गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग की ये सूचना कुछ राहत प्रदान करने वाली है कि मेरठ में 9 और 10 सितंबर को बारिश हो सकती है। इस समय तापमान भी काफी अधिक बढ़ हुआ है। मेरठ में आज बुधवार को अधिकतम तापमान 37ः5 और न्यूनतम तापमान 24ः6 डिग्री तक जाने का अनुमान है। वहीं  इस समय आर्द्रता का अधिकतम स्तर 66 फीसद है। जबकि न्यूनतम स्तर 46 फीसद दर्ज किया गया।

बता दें कि इस बार अगस्त में मानसूनी बारिश में खासी गिरावट चौंकाने वाली है। इससे पहले के साल में अगस्त माह में ही 50 मिलीमीटर से कम बारिश रिकार्ड की गई थी। वहीं वर्ष 2014 में 41ः2 और 2005 में 43 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई । मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं। वहीं आगामी नौ और 10 सितंबर को बारिश की संभावना है। बता दें कि अगस्त में मानसून पूरी तरह से पश्चिमी उप्र से दूर ही रहा। वर्ष में अभी तक सबसे अधिक बारिश वाला महीना जुलाई रहा। जबकि अगस्त को ही दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला माहीना बताया जा रहा है। यह महीना मौसम में बदलाव लाने का कारक बना है। कृषि के लिए बारिश महत्वपूर्ण होती है।

Read also: Lakhimpur Khiri Violence: लखीमपुर काण्ड में आशीष मिश्रा की याचिका पर SC ने दिया यूपी सरकार को नोटिस

लेकिन इस बार केवल 37ः6 मिली मीटर बारिश होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पिछले 32 साल के अंतराल में इस बार अगस्त के महीने में सबसे कम बारिश हुई है। मेरठ में मानसूनी सीजन में अभी तक बारिश 82 फीसद कम हुई है। जो कि सामान्य की तुलना में अगस्त में रिकार्ड की है। मेरठ के मोदीपुरम कृषि  अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाश ने बताया कि मानसून का व्यवहार अप्रत्याशित रहा है। जुलाई में बारिश सामान्य रहीं। जबकि सितंबर के पहले सप्ताह में पश्चिम उप्र में जिस प्रकार की बारिश होने भी नहीं हुई है। जिसके चलते तापमान में वृद्धि और उमस बरकरार है।

Exit mobile version