Site icon Buziness Bytes Hindi

वेस्टइंडीज, आयरलैंड की जीत से ग्रुप बी की लड़ाई हुई दिलचस्प

वेस्टइंडीज, आयरलैंड की जीत से ग्रुप बी की लड़ाई हुई दिलचस्प

#image_title

टी 20 विश्व कप 2022 में आज सुपर 12 में पहुँचने की जद्देजहद में फर्स्ट राउंड ग्रुप बी के दो मैच खले गए जिसमें स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज ने कामयाबी हासिल कर इस ग्रुप को बड़ा दिलचस्प बना दिया है. इन दोनों टीमों की जीत से यह ग्रुप अभी भी पूरी तरह ओपन है क्योंकि सभी चरों टेमिन वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और ज़िंबाबवे ने एक एक मैचों में कामयाबी हासिल की है. अब इन चारों टीमों को 21 अक्टूबर को अपने अंतिम मैच खेलना है जिसके बाद ही इस बात का फैसला होगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सुपर 12 राउंड में पहुँचती हैं.

आज खेले गए हाई स्कोरिंग वाले पहले मैच में आयरलैंड ने खराब शुरुआत के बाद भी स्कॉटलैंड को 6 विकेट से पराजित कर दिया। 10वे ओवर में 61 रनों पर चार विकेट खोने के बावजूद पांचवें विकेट के लिए कर्टिस कैम्फ़र और जॉर्ज डॉकरेल के बीच 119 रनों की ज़बरदस्त साझेदारी हुई. कैम्फर ने 72 और डॉकरेल ने 39 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्कॉटलैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया। इससे पहले स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट पर 176 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए माइकल जोंस ने धुंआधार अंदाज़ में 55 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली , कप्तान रिची बेरिंग्टन ने भी 37 रनों का योगदान दिया, वहीँ मैथ्यू क्रॉस ने २१ गेंदों पर 28 रन बनाये.

दिन के दुसरे मैच में वेस्टइंडीज ने ज़िम्बाब्वे को 31 रनों से हारकर सुपर 12 में पहुँचने की अपने उम्मीदों को बरकरार रखा है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जॉनसन चार्ल्स (45), रोवमन पॉवेल (28) और अकील हुसैन के नाबाद 23 रनों की पारियों की बदौलत सात विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में अतिआक्रमकता ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों को ले डूबी, उनके सभी मुख्या बल्लेबाज़ हवाई शॉट लगाने चक्कर में आउट होते रहते। टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन (29) निचले क्रम के ल्यूक जॉन्गवे ने बनाये, सलामी बल्लेबाज़ वेस्ले मधेवीरे ने 27 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए अल्ज़ारी जोजेफ ने शानदार गेंदबाज़ी की और चार विकेट हासिल किये।

Exit mobile version