दो बार के टी 20 विश्व कप चैम्पियन वेस्टइंडीज के टूर्नामेंट के सुपर- 12 राउंड से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर होने पर बेहद निराश टीम के हेड कोच फिल सिमंस ने अपना पद छोड़ दिया है, 2016 में सिमंस की ही कोचिंग में वेस्टइंडीज ने टी 20 विश्व कप का अपना दूसरा खिताब जीता था. इस वर्ल्ड कप के क्वालिफाइंग राउंड में उसे आयरलैंड और स्कॉटलैंड के हाथो शिकस्त खाकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, यह पहला मौका है जब वेस्टइंडीज की टीम मेन राउंड से पहले बाहर है. सिमंस के इस्तीफे की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दी.
फिल सिमंस ने कहा कि आज हम मैदान के बाहर बैठकर विश्व कप के मुकाबले देख रहे हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी फिल सिमंस को फरवरी 2015 में वेस्टइंडीज टीम का नया कोच नियुक्त किया गया था. उनके ही कार्यकाल में टीम ने 2016 का टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था. इससे पहले फिल सिमंस पिछले आठ सालों से आयरलैंड टीम को कोच कर रहे थे. बोर्ड के मुताबिक वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर दिसंबर में टेस्ट सीरीज खेलना है जो सिमंस की वेस्टइंडीज टीम के साथ आखिरी सीरीज रहेगी.
दरअसल वेस्टइंडीज की टीम कुछ अर्सा से काफी विवादों में रही है, बोर्ड और खिलाडियों के बीच आये दिन टकराव की बातें सामने आती रहती हैं, यही वजह है कि लीग क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले आंद्रे रसेल, सुनील नरैन जैसे खिलाडी टीम से दूरी बनाये हुए हैं, ऐसे और भी खिलाडी हैं जिनकी देश की टीम के साथ खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो खिलाडी खेल रहे हैं वो भी एक जुट नहीं हैं, उनकी दिलचस्पी व्यक्तिगत प्रदर्शन में है. एक टीम मैन के रूप में उन्हें खेलते हुए नहीं देखा जाता। यही वजह कि एक टीम के रूप में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन लगातार नीचे गिरता जा रहा है. सिमंस का इस्तीफ़ा इसीलिए आया है. उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद टीम एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पार रही है.
