Site icon Buziness Bytes Hindi

तूफ़ान यास से पश्चिम बंगाल को हुआ ‘15000 करोड़ रुपए का नुकसान: ममता बनर्जी


तूफ़ान यास से पश्चिम बंगाल को हुआ ‘15000 करोड़ रुपए का नुकसान: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि चक्रवात यास से राज्य को लगभग 15000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है तथा लगभग तीन लाख घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. कृषि जमीन पर 1.16 हेक्टर 2000 करोड़ रुपये का डैमेज हुए हैं. बड़ी संख्या में बांध टूट गए हैं.

बांध टूटने की जांच के निर्देश
सीएम ममता बनर्जी ने बांध टूटे जाने को लेकर जांच का निर्देश दिया है. लगभग 15 लाख लोग राहत शिविर में रह रहे हैं. राहत शिविर में रह रहे लोगों के लिए राज्य सरकार व्यवस्था कर रही हैं. चक्रवात यास के मद्देनजर सीएम ममता बनर्जी राज्य सचिवालय नबान्न में 30 घंटे तक रहीं थीं. गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान स्थिति की समीक्षा की है.

लगभग 1 करोड़ लोग प्रभावित
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान यास से पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लगभग 1 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 3 लाख से ज्यादा घर टूट गये हैं. बड़ी संख्या में नदी बांध टूटे हैं और कृषि संपदा और फसल की व्यापक क्षति हुई हैं. दो लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि आम्फान के दौरान निर्माण हुए बांध क्यों टूट गये. इसकी जांच होगी. इसके लिए टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश दिया.

चक्रवात प्रभावित क्षेत्र का करेंगी दौरा
राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि सीएम 28 मई को हवाई मार्ग से चक्रवात प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का फैसला किया है. वह अगले दिन उत्तर 24 परगना संदेशखली, धामाखाली के विस्तृत इलाके का दौरा करेंगी और हिंगलगंज में समीक्षा बैठक करेंगी. इसके बाद वह प्रशासनिक समीक्षा बैठक करने के लिए हवाई मार्ग से दक्षिण 24 परगना सागर जाएंगी. उसी दिन वह हवाई मार्ग से पूर्वी मेदिनीपुर का सर्वेक्षण करेंगी और दीघा जाएंगी.

Exit mobile version