Site icon Buziness Bytes Hindi

West Bengal: भीषण गर्मी के चलते ऑफलाइन कक्षाओं को किया स्थगित, ऑनलाइन संचालित होंगी कक्षाएँ

पश्चिम बंगाल में आज संचालित स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है, जहाँ तेज धूप और कड़ी गर्मी को देखते हुये राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 7 मई से बन्द कर दिया है। वही स्कूलों को बंद करने के साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं को चलाने का निर्देश दिया गया है, जोकि अगले आदेश तक जारी रहेंगी।

इसके बाबत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव मनीष जैन ने जानकारी देते हुये कहा कि अगर स्कूल आगे कक्षाओं को जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें ऑनलाइन कक्षाएँ शुरू करनी होंगी, वहीं यह फैसला छात्रों के हित को देखते हुये लिया गया है। वहीं आगे इस आदेश में कहा गया है कि निजी स्कूलों को छात्र हित देखते हुये ऑफलाइन कक्षाओं को निलम्बित किया जाना चाहिये, क्योंकि इस दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के कारण छात्र बीमार पड़ रहे हैं।

वहीं आगे जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गर्मियों को छुट्टियों को जून तक बढ़ाने की बात कही थी, ऐसा उन्होंने भीषण गर्मी के चलते कहा था, ऐसे में स्कूल पूरी तरह से छुट्टियां न करके ऑनलाइन कक्षाओं को संचालित रखें। इसके साथ ही कुछ दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, जिन पर इस फैसले का असर नहीं पड़ेगा, वह अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।

Exit mobile version