अमिताभ और जया बच्चन की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं। उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को संभाला और समय के साथ इसे मजबूत बनाया। उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी हिट रही और ऑफ-स्क्रीन भी, दोनों सालों से अपने फैंस को कपल गोल्स देते आ रहे हैं। दोनों ने जंजीर, सिलसिला, चुपके-चुपके और अभिमान जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म जंजीर के हिट होने के बाद दोनों एक साथ विदेश जाना चाहते थे, लेकिन अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने शर्त रखी थी कि अगर उन्हें विदेश जाना है तो पहले शादी करनी होगी।
वैसे तो शादी अक्टूबर 1973 में करने का फैसला हुआ था, लेकिन इस शर्त के चलते दोनों ने जून 1973 में शादी कर ली।
अमिताभ बच्चन की शादी में क्यों थे सिर्फ 5 बाराती?
जब अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी हुई तो दोनों इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुके थे। फिल्म जंजीर के सुपरहिट होने के बाद उनकी शादी की तारीख तय हो गई। हालाँकि, शादी तय तारीख से कुछ महीने पहले ही हो गई। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों की शादी में सिर्फ 5 बाराती मौजूद थे। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की दिलचस्प कहानी. इस कहानी का जिक्र हरिवंश राय बच्चन ने अपनी आत्मकथा ‘दश द्वार से सोपान तक’ में किया है. इसे अन्नू कपूर ने अपने शो सुहाना सफर विद अन्नू कपूर में भी शामिल किया था। जब दोनों की शादी हुई तो उस वक्त अमिताभ मंगल बंगले में रहते थे। जया और अमिताभ दोनों के परिवार शादी को निजी रखना चाहते थे, इसलिए ज्यादा लोगों को शादी के बारे में पता नहीं चला।
अमिताभ-जया की शादी में इन लोगों को बुलाया गया था
शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवार के अलावा अमिताभ के दोस्त जगदीश राजन के परिवार और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, इंदिरा गांधी ने फोन पर बधाई दी लेकिन व्यस्तता के कारण वह शादी में शामिल नहीं हो सकीं. संजय गांधी इस शादी का हिस्सा बने. हरिवंश राय बच्चन जी ने सोचा कि बारात में शगुन के तौर पर कम से कम 5 बाराती होने चाहिए। संजय गांधी के अलावा 4 और दोस्तों को बुलाया गया. जिसमें कुछ मशहूर हिंदी लेखक, हरिवंश राय बच्चन के दोस्त भी शामिल थे. एक कार में अमिताभ बच्चन बैठे, एक में 5 बाराती और एक में अमिताभ के दोस्त जगदीश राजन का परिवार और बारात निकल पड़ी।
इस तरह छुपाई गई थी अमिताभ-जया की शादी
दोनों के परिवार वालों ने उनकी शादी के बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी. मंगल बंगले पर बल्बों और फूलों की सजावट देखकर जब आसपास के लोगों ने पूछताछ की तो बताया गया कि यहां अमिताभ की एक फिल्म की शूटिंग होनी है, उसी की तैयारी हो रही है। ऐसे में बारात को जाते हुए देखकर भी ज्यादातर लोगों को यही लगा कि फिल्म की शूटिंग चल रही है .
