Site icon Buziness Bytes Hindi

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 3 फूड्स


बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 3 फूड्स

लोगों की खराब जीवनशैली की वजह से मोटापा आम समस्या बन गई है। वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर बढ़ते वजन से छुटकारा मिलता है। लेकिन अगर विशेषज्ञों की मानें तो समर सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान होता है, क्योंकि इस मौसम में पानी की उच्च मात्रा वाले फल और सब्जियां मिलते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते है तो ये 3 फूड्स जरूर शामिल करें 

तरबूज खाएं

तरजबू में 92 प्रतिशत पानी रहता है, जो शरीर को हायड्रेट रखने के लिए बेस्ट है | इसमें विटामिन-ए, सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन जैसे  गुण होते है | इसके अलावा इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये  बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है , इसमें कैलोरी कम होने से वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

खीरा खाएं

डाइट में खीरा जरूर शामिल करें, क्योंकि  इसमें कैलोरी कम होती है | इसके अलावा  इसमें विटामिन-बी, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। डॉक्टर भी   बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खीरा खाने की सलाह देते हैं।

Read also: इन वजहों से Bajaj Finance Online FD में निवेश करना फायदेमंद है

आम खाएं

समर सीजन आम के बिना अधूरा है। आम में जैव सक्रिय यौगिक और फाइटोकेमिकल के गुण होते है जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करते है | इसीलिए आम को जरूर शामिल करें। 

Exit mobile version