Site icon Buziness Bytes Hindi

Weight Loss Tips: डाइटिंग और एक्सरसाइज के बिना करे अपने वजन को कम, इन टिप्स को करे फॉलो


Weight Loss Tips: डाइटिंग और एक्सरसाइज के बिना करे अपने वजन को कम, इन टिप्स को करे फॉलो

कोरोना महामारी की वजह से मोटापा की समस्या काफी बढ़ गयी है |  बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग ट्रेंडिंग डाइट या एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। अगर आप इन दोनों चीजों को फॉलो कर थक चुके हैं, तो हम आपको  डाइटिंग और एक्सरसाइज के बिना वेट लॉस के कुछ टिप्स बताएंगे,  जो आप आराम से फॉलो कर सकते है | 

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट करे, रोजाना डाइट में सीमित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें। कभी – कभी ऐसा होता है की लोग  भरपेट खान खाते हैं, जिसकी वजह से कैलोरी गेन होती है। 

Read also: Weight Loss Tips In Winter: जाने सर्दियों में वजन कम कैसे करे

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खाना खाते समय धीरे-धीरे और चबाकर खाना खाएं, क्योंकि भोजन सही से पचता है और पेट देर तक भरा रहता है।

कई शोधों में पता चला है की कम सोने से वजन बढ़ने लगता है, इसीलिए रोजाना पर्याप्त यानी 7-8 घंटे की नींद जरूर लें और तनाव से भी दूर रहें।

Read also: चावल खाने के बाद नींद आती है, तो ऐसे रखे नियंत्रण

रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास पानी पीकर दिन की शुरुआत करें, आप चाहे तो शहद, नींबू, पुदीना आदि चीजों को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है और सुबह और शाम हर्बल टी यानी ग्रीन टी पिएं।

Exit mobile version