शरीर का बढ़ा हुआ मोटापा सिर्फ आपके लुक को ही नहीं खराब करता है, बल्कि कई गंभीर समस्याओं को भी जन्म देता है। वहीं बात करें अगर अब के समय की तो खराब जीवनशैली और और गलत खानपान के कारण लोगों में इसकी समस्या बढ़ती ही जा रही है, इसके साथ ही डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग के साथ-साथ कई गंभीर रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है, इस वजह से बढ़ते मोटापे को लेकर हमें सजग रहना चाहिये।
वहीं अगर हम कुछ चीजों को अपनी डाइट में जगह दें तो आपको वजन बढ़ने की समस्या नहीं होगी, जिससे आपका शरीर संतुलित रहेगा।
अपनायें इन चीजों का साथ-
1. गर्मियों में ठंडा महसूस करने के लिये आप आम पन्ना, कोकम शर्बत, छाछ जैसी चीजों का सेवन करें, वहीं इन दिनों कार्बोनेडेड ड्रिंक बिल्कुल न पीयें।
2. पैकेट बन्द वाले बिस्कुट नमकीन से परहेज करें, इसकी जगह पर आप भुने हुये नमकीन, चना आदि का सेवन कर सकते हैं।
3. पैकेट वाले कॉर्नफ्लेक्स की जगह आप रागी फ्लेक्स जैसे स्वस्थ फूड को तवज्जो दें, इससे जल्द ही आपको वजन घटता हुआ महसूस होगा।
4. टोमैटो कैचप और मेयोनीज को आप बिल्कुल ही न कह दें, इसकी जगह पर आप धनिया-पुदीना की चटनी और मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।
5. खाने में रिफाइंड की जगह देसी घी, वर्जिन कोकोनट ऑयल और सरसों के ऑयल का प्रयोग करें।
