फोन से चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने Yulu Wynn के फीचर 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम Yulu Wynn है. इसकी कीमत 55,555 रुपये है.

कंपनी इसपर 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है.

यह वन सीटर इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसे चलाने के लिए आपको लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है.

इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको चाबी की जरूरत नहीं है.

Yulu App के जरिए आपका फोन ही चाबी बन जाता है.

इसमें लोकेशन ट्रैकिंग का भी फीचर है. अधिकतम 5 लोग इस स्कूटर की लोकेशन देख सकते हैं.

Wynn की सीट की ऊंचाई 740 मिमी है और व्हीलबेस केवल 1,200 मिमी है, और लोड कपैसिटी 100 किलोग्राम है.

फुल चार्ज होने पर Wynn की चार्जिंग रेंज 68 किमी (IDC) है. स्कूटर की टॉप स्पीड 25KM तक की है.