ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर चूक गया भारत, फाइनल का सपना टूटा

कप्तान हरमनप्रीत का पिच में बल्ला क्या अटका, भारत की एक यकीनी जीत भी वहीँ पर अटक गयी और अंत में भारत की बेटियां सिर्फ 6 रनों से फाइनल में पहुँचने से चूक गयी.

इस हार से जहाँ टीम इंडिया के खिलाडी मायूस हुए वहीँ करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के भी दिल बुरी तरह टूटे।

जेमिमा-हरमन की ज़ोरदार साझेदारी

पहले जेमिमा रोड्रिग्ज़ और हरमनप्रीत के बीच ज़बरदस्त साझेदारी हुई. इस साझेदारी में आज जेमिमा का बदला हुआ रूप नज़र आया.

आम तौर पर थोड़ा स्लो खेलने वाली इस बल्लेबाज़ ने आज सिर्फ 24 गेंदों में 43 रन ठोंककर मैच में भारत की वापसी की राह बनाई।

11 वे ओवर में जेमिमा आउट हुई, उस समय भारत के 97 रन बन चुके थे.

फील्डिंग ने डाला बड़ा अंतर

यहाँ से कप्तान हरमनप्रीत कौर और इन फॉर्म ऋचा घोष ने तेज़ी से स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया।

सबकुछ भारत के हक़ में चल रहा था तभी कप्तान कौर ने वो हरकत कर दी जो कम से कम उन जैसी अनुभवी बल्लेबाज़ से तो हरगिज़ उम्मीद नहीं की जा सकती।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!