जोशीमठ के मकानों में क्यों पड़ रही हैं दरारें? जाने वजह!

उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहा भू-धंसाव, एक बड़ी तबाही की ओर इशारा कर रहा है, शहर के मकानों में गहरी दरारें पड़ रही हैं और जमीन नीचे की ओर धंस रही है।

लगातार गहराते दरारों की वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर कड़ाके की ठंड में जा रहे हैं. प्रशासन लोगों के शहर खाली करा रहा है।

भूस्खलन की वजह से घर गिरने का डर शहरवासियों को सता रहा है. लोग हादसे की आशंका में बेहद डरे हुए हैं।

सत्तारूढ सरकार ने उत्तराखंड में भू-धंसाव और इससे होने वाले नुकसान का आकलन करने के लिए एक 14 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

जोशीमठ में घरों में दरारें क्यों आ गई हैं?

जोशीमठ में घरों और सड़कों पर दरारें भू-धंसाव की वजह से डूब रही हैं. जमीन के नीचे की प्लेटों में परिवर्तन हो रहा है, जिसकी वजह से मकान दरक रहे हैं.

जमीन के नीचे उर्ध्वाधर स्थिति में दरकने की घटना हो रही है. धंसाव धरती की ओर लंबवत हो रहा है. धंसने के पीछे की वजह प्राकृतिक भी हो सकती है, मानवजनित भी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है कि जिले के निवासियों को बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्टोरी शेयर जरूर करे!