आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए, चलिए जानते है क्यों।
लाइफस्टाइल बदलने के कारण ये सभी बीमारियां अब युवाओं को भी हो रही हैं। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस लेना आज में समय में जरूरत बन गया है।
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिए आप अपने साथ परिवारजनों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं
मौजूदा समय में किसी हॉस्पिटल में छोटी सी बीमारी का इलाज कराने पर भी हजारों- लाखों रुपये का खर्च आ जाता है। इससे आपके परिवार का भविष्य भी अनिश्चित हो सकता है। इस कारण हेल्थ इंश्योरेंस लेना एक सही निर्णय हो सकता है।
हेल्थ इंश्योरेंस से आपको हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले खर्च के अलावा कंपनियां पॉलिसीहोल्डर को उससे पहले और उसके बाद हुए खर्च टेस्ट आदि का भी भुगतान करती हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस लेना आप पर इनकम टैक्स के बोझ को भी कम करता है। हेल्थ इंश्योरेंस के लिए दिए जाने वाले प्रीमियम पर इनकम टैक्स की धारा 80D के तहत छूट प्राप्त कर सकते हैं।