CSD को हम आम बोलचाल में आर्मी कैंटीन भी कहते हैं.
बाजार के मुकाबले इस कैंटीन में जवानों के लिए सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध होता है.
इन कैंटीन्स में सालाना लगभग 2 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के सामन की बिक्री होती है.
सीएसडी कैंटीन में सरकार जीएसटी कर में 50 प्रतिशत की छूट देती है.
जीएसटी की अधिकतम दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं.
इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी समान पर बाजार में 5% जीएसटी लगती है तो कैंटीन के लिए वह 2.5 % होगी.
यही वजह है कि यहां सामान सस्ता मिलता है.
बता दे, सरकार ने एक जवान के प्रति माह सामान खरीदने की सीमा में कटौती की है.
जहां पहले प्रति माह नहाने की 18 साबुन जवान कैंटीन से खरीद सकता था, अब एक महीने में सिर्फ 6 ही साबुन मिलेंगी.
इसी तरह बाकी सामानों की सीमा को भी बदला गया है.