Brush Stroke

श्रेयस अय्यर की जगह रजत पाटीदार की एंट्री, कौन है ये?

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने घोषणा की है कि उनकी जगह 29 वर्षीय बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। लेकिन कौन है ये?

Brush Stroke

कौन हैं रजत पाटीदार?

इंदौर (मध्य प्रदेश) में 1 जून 1993 को जन्मे रजत पाटीदार एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वो एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रजत को 8 साल की उम्र में उनके दादा ने क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया था।

Brush Stroke

शुरुआत में तो वो गेंदबाजी किया करते थे लेकिन अंडर-15 क्रिकेट स्तर तक पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया और देखते-देखते एक शानदार बल्लेबाज के रूप में सामने आए।

Brush Stroke

रजत पाटीदार ने 2015-16 रणजी ट्रॉफी सीजन के साथ अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया। जबकि 2017-18 के सत्र में उनके घरेलू टी20 करियर का आगाज हुआ।

Brush Stroke

पहली बार उनका असल धमाल देखने को मिला 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन में जहां उनके बल्ले से 8 मैचों में 713 रन निकले और मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए वो सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

Brush Stroke

आईपीएल 2021 के लिए आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी मेंं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पाटीदार को खरीदा।

Brush Stroke

इसके बाद आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने तब सुर्खियां बटोरीं जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 गेंदों में नाबाद 112 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेलकर सबको दंग कर दिया।

Brush Stroke

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!