WhatsApp ने अब iPhone यूजर्स के लिए एक नया स्टिकर सजेशन फीचर पेश किया है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप iOS यूजर्स के लिए स्टिकर सजेशन फीचर जारी कर रहा है।
बता दें, वर्तमान में, यह सुविधा केवल ऐप के बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
नए स्टिकर फीचर तक पहुंचने के लिए आपको अपडेट वर्जन 23.14.0.70 इन्स्टॉल करना होगा।
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि नया स्टिकर सुझाव फीचर बहुत मददगार है क्योंकि इंस्टॉल किए गए स्टिकर की संख्या समय के साथ बढ़ती जा रही है।
किसी स्पेशल इमोजी को सर्च करने में यूजर्स का ज्यादा समय लग जाता है।
नए फीचर कि मदद से यूज़र्स कम समय में स्पेशल इमोजी ढूंढ पाएंगे।