अंतरिम बजट की जरूरत इसलिए होती है क्योंकि सरकार चलाने के लिए देश की निधि से पैसा निकालने के लिए संसद से नए सिरे से मंजूरी की जरूरत होती है.
मौजूदा 2023-24 बजट इस साल 31 मार्च तक के लिए वैलिड है.
चूंकि इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, इसलिए नई सरकार के सत्तारूढ़ होने तक देश को संभालने के लिए पैसे की जरूरत होगी.
अंतरिम बजट एक व्यावहारिक व्यवस्था है, जो सरकार को इस अंतर को भरने में सक्षम बनाती है.