सिंपल व्हाइट टॉप या शर्ट को इन तरीकों से करें कैरी!

आज हम आपको बताने जा रहें सिंपल व्हाइट टॉप को किस तरह के बॉटम्स के साथ टीमअप कर पाया जा सकता है अलग लुक

सिंपल व्हाइट टॉप को मिनी स्कर्ट के साथ पहनें। वैसे स्कर्ट की मिनी हो या नी-लेंथ दोनों में ही ये खूबसूरत लगेगा।

व्हाइट टॉप या शर्ट को लूज़ ट्राउजर्स के साथ पहनें और मौसम को देखते हुए जैकेट कैरी कर लुक को कंप्लीट करें।

साड़ी में अलग लुक चाहिए तो इसे ब्लाउज़ की जगह व्हाइट टॉप या टीशर्ट के साथ पहनें। यकीन मानिए ये एक्सपेरिमेंट न सिर्फ परफेक्ट लगेगा बल्कि कंफर्टेबल भी होता है।

लॉन्ग या फ्लोर लेंथ स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप पहनें जो है फ्रेंड्स के साथ आउटिंग से लेकर फॉर्मल लुक तक के लिए बेस्ट।

वर्क फ्रॉम होम के दौरान होने वाली मीटिंग्स में व्हाइट टी को पलाजो के साथ कैरी कर लें। यहां तक कि इस लुक को आप बाहर भी कैरी करेंगी तो कहीं से ऑड नहीं लगेगा।

डंगरी के अंडर आप व्हाइट टी शर्ट कैरी करें और फिर लुक देखें। ट्रैवलिंग पर्पज से तो ये लुक बहुत ही कूल और क्लासी लगेगा।

ट्रैकिंग पर जा रही हैं और वहां कंफर्टेबल के साथ स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो व्हाइट टी-शर्ट को शॉर्टस के साथ टीमअप करें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!