Vivo Y36 16,999 रुपये में लॉन्‍च!

वीवो ने भारत में वीवो Y36 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है।

कंपनी ने इस फोन को 8GB रैम, 5000 एमएएच की बैटरी, स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा जैसी खूबियों से पैक किया है।

Vivo Y36 के सिंगल स्‍टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB की भारत में कीमत 16,999 रुपये है।

इसे फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स से अभी खरीदा जा सकता है।

फोन को दो कलर ऑप्‍शन- वाइब्रेंट गोल्ड और मेट्योर ब्लैक में लाया गया है।

फनटच ओएस 13 की लेयर पर बेस्‍ड एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलने वाले Vivo Y36 में 6.64-इंच FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मौजूद है।

कंपनी का दावा है कि फोन का डिस्‍प्‍ले धूप में भी खूब चमकता है।

Vivo Y36 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

मेन सेंसर 50MP पोर्ट्रेट कैमरा है साथ में 2MP बोकेह कैमरा दिया गया है।

सेल्‍फी के लिए इस स्‍मार्टफोन में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है।

कई सारे स्‍मार्ट कैमरा फीचर्स हैं। मसलन- सुपर नाइट मोड, मल्‍टी स्‍टाइल पोर्ट्रेट आदि।