Vitamin D की कमी से हो सकता है आपको बड़ा खतरा

Vitamin D शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए एक आवश्यक तत्व है जिसका मुख्य स्रोत सूर्य है।

इसके अतिरिक्त व्यक्ति कुछ खाद्य पदार्थों या पूरक आहार के माध्यम से विटामिन डी का सेवन कर इस तत्व को अपने शरीर में बढ़ा सकते है।

Vitamin D की कमी से होने वाले खतरे

सभी लोगो के लिए सूरज की रोशनी से Vitamin D पर्याप्त करना संभव नहीं होता क्योंकि उनके पास बहुत कम या कोई धूप का साधन नहीं होता।

इसके अलावा वर्तमान समय में लोग अपने घर से भर निकलना पसंद नहीं करते जिससे सूर्य की रौशनी के द्वारा Vitamin D लेना काफी कठिन है।

Vitamin D की कमी से काफी तरह की नयी बीमारियाँ पैदा हो सकती है जैसे त्वचा रोग, हड्डी की कमज़ोरी, डायबिटीज और अन्य कई तरह की बीमारियाँ।

Vitamin D की कमी से उत्पन्न होने वाली परेशानिया निम्नलिखित है:

● सूखा रोग (rickets) ● हृदय रोग ● ब्लड प्रेशर की समस्या ● संक्रमण और इम्युनिटी सिस्टम डिसऑर्डर ● कैल्शियम की कमी ● कैंसर का खतरा ● जोड़ो के दर्द की समस्या

कैसे बढ़ाये Vitamin D का लेवल

Vitamin D को प्राप्त करने का मुख्य स्रोत सूरज है और इसके अलावा आप मछली, मीट, अंडे की जर्दी, गाय का दूध और कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन कर विटामिन डी के स्तर को बढ़ा सकते है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !