इस तस्वीर में लियोनेल मेसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ सोते हुए नज़र आ रहे हैं. मेसी ऐसी सूकून नींद के आगोश में दिख रहे हैं जैसे उनकी हर ख्वाहिश पूरी हो चुकी हो.
सोशल मीडिया पर सक्रिय मेसी विश्व खिताब जीतने के बाद से इंस्टाग्राम पर विभिन्न पलों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
अपने लेटेस्ट पोस्ट में लियोनेल मेसी ने सोते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की।
जैसे ही चैंपियन टीम हवाई अड्डे पर पहुंची, हजारों उत्साही फुटबॉल प्रशंसकों ने ब्यूनस आयर्स में अपनी टीम का ऐतिहासिक स्वागत किया।
इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए अर्जेंटीना में ‘बैंक हॉलिडे’ भी घोषित किया गया है।
ब्यूनस आयर्स से घर लौटने पर अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ियों के भव्य स्वागत के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इन तस्वीरों और वीडियो में अर्जेंटीना के खिलाड़ी स्वदेश लौटने के बाद खुली बस में अपने स्वर्ण पदक पहने और बारी-बारी से विश्व कप की ट्रॉफी लहराते नजर आ रहे हैं।