मूली में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन इसमें फाइबर ज्यादा होता है। इसके सेवन के बाद लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है।
चुकंदर में शूगर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। शोधों के अनुसार यह फैट- फ्री होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है।
गाजर में लो कैलोरी और पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर वजन कम करने में बहुत लाभदायक है। प्राकृतिक तरीके से वजन कम करने के लिए प्रतिदिन एक गाजर जरूर खाएं।
पेट के मोटापे को कम करने में पालक को सबसे अच्छा उपचार माना जा सकता है क्योंकि यह काफी पौष्टिक भी होती है।