सुबह का नास्ता ऐसा होना चाहिए जो टेस्टी, हेल्थी और जल्दी बनने वाला हो।
सब्जियों का चीला सुबह के नास्ते का सबसे अच्छा विकल्प है।
सूजी, बेसन, अपनी पसंद की कोई भी सब्जी जैसे, गाजर, पत्ता गोभी, मटर, प्याज, बीन्स, शिमला मिर्च आदि, नमक और मसाले।
वेजिटेबल सूजी चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें सूजी, बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। इन चीज़ो को मिलाकर थोड़ा पानी डाले और घोल बनाये।
अब इस घोल में बारीक़ कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, मक्का, शिमला मिर्च, हरी बीन्स और अपने पसंद की कोई और सब्जियाँ डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
अब एक पैन ले और उसे चिकना कर लें, इसमें बैटर डालें और फैलाएं और दोनों तरफ से सही से पकाएं। एक तरफ से पकाने के बाद इसे गरमा-गरम चटनी के साथ पड़ोसे और आनंद ले !
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!