जाने वरुण-नताशा की लव स्टोरी!

आज हम बताएंगे रुण की जिंदगी में नताशा की एंट्री कैसे हुई थी..

नताशा और वरुण की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी.

12वीं क्लास तक साथ पढ़ते-पढ़ते वरुण और नताशा बहुत अच्छे दोस्त बन गए.

वरुण और नताशा की दोस्ती उस पल प्यार में बदल गई, जब एक बार अभिनेता ने अपनी इस दोस्त को बास्केटबॉल कोर्ट में देखा.

अलग-अलग टीम से बास्केटबॉल खेलने कोर्ट में उतरे वरुण और नताशा को बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि वह मैच उनकी जिंदगी ही बदल देगा.

वरुण ने तो अपने दिल में छिपे प्यार का इजहार करने की ठान ली थी, लेकिन नताशा को मनाना इतना आसान नहीं था.

अभिनेता को नताशा को मनाने के लिए न जाने कितने पापड़ बेलने पड़े थे.

वरुण ने नताशा को जब-जब प्रपोज किया, तब-तब नताशा ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.

ऐसा पूरे चार बार हुआ, लेकिन वरुण ने हार नहीं मानी.

जब पांचवी बार वरुण धवन ने नताशा को प्रपोज किया तो आखिरकार वह मान ही गईं.

डेटिंग लाइफ एंजॉय करने के बाद वरुण और नताशा ने 24 जनवरी 2021 को सात फेरे लेकर इस रिश्ते को जन्म-जन्म के साथ में तब्दील कर लिया.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!