इस टूर पैकेज से गोवा में सेलिब्रेट करे Valentine Day!

गोवा में वैलेंटाइन डे मनाना है, तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहतरीन टूर पैकेज लाया है.

यह टूर पैकेज 5 दिन और 4 रात का है, इसमें यात्रियों के रहने, खाने और घूमने की व्यवस्था होगी।

इस टूर की शुरुआत 11 फरवरी से है और यह 7 मार्च तक चलेगा.

इस टूर पैकेज में अकेले घूमने पर आपको 51 हजार रुपये का किराया देना होगा और वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 40,500 रुपये देना होगा.

अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति  38,150 रुपये का किराया देना होगा.

फ्लाइट से यात्रियों को भुवनेश्वर, चंडीगढ़, इंदौर और पटना से गोवा ले जाया जाएगा.

इस टूर पैकेज में यात्री दक्षिणी गोवा में मीरामार बीच, मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, स्नो पार्क घूमेंगे.

इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानने और इसकी बुकिंग कराने के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !