भृंगराज में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं और यह बालों की सेहत सुधारने में तरह-तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है.
झड़ते बालों की दिक्कत से परेशान लोग भी हेयर ग्रोथ के लिए भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आप इस तरह से इसका इस्तेमाल करे और देखे इसका जादू
एक कटोरी में भृंगराज के तेल को हल्का गर्म कर लें. इस तेल को सिर की जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह लगाएं और फिर एक से डेढ़ घंटा लगाए रखने के बाद सिर धो लें.
भृंगराज के तेल में आंवला के तेल मिलाकर भी लगा सकते है। काफी अच्छा फायदा देखने को मिलेगा
हेयक मास्क बनाने के लिए भृंगराज का पाउडर लें और उसमें पानी मिला लें. पेस्ट तैयार करके इसे बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें.