यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की डेट्स यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर रिलीज किया है।
अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 अगस्त, 2023 को कराया जाएगा।
यह एग्जाम भी एक में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक कंडक्ट कराया जाएगा।
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनके उत्तर के लिए अनेक विकल्प होंगे।
सीपीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए भर्ती परीक्षा 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा ऑफ़लाइन पेन और पेपर आधारित परीक्षा होगी।
परीक्षा से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।