इस नदी का नाम है उमंगोट, और ये बांग्लादेश के सीमा के पास पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के एक छोटे से कस्बे दाबी के बीच बहती है.
यह इलाका मेघालय की राजधानी शिलांग से केवल 95 किलोमीटर दूरी पर है.
ये रास्ता भारत और बांग्लादेश के बीच एक बिजनेस रोड की तरह काम करता है.
इसका पानी पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट है. इस नदी के पानी को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप आईना देख रहे हो.
इस नदी में मछली पकड़ने के लिए बहुत सारे मछुआरे आते हैं.
इसके अलावा इस नदी में बोटिंग का मजा लेने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं.
इस नदी का पानी बहुत ज्यादा साफ है. वोटिंग करने के दौरान आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कांच के ऊपर तैर रहे हो.