दुनियाभर में फेमस है इन जगहों की चाय!

ज्यादातर लोग अदरक वाली चाय के अलावा मसाला चाय, ब्लैक टी और ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कुछ राज्यों की चाय अपनी अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है, आइए जानते हैं देश की कुछ फेमस चाय के बारे में.

नून चाय, कश्मीर

कश्मीर में मिलने वाली नून चाय को गुलाबी चाय भी कहा जाता है. इस चाय में चायपत्ती के अलावा नमक, बेकिंग सोडा, गुलाब की पंखुड़ियां और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स किए जाते हैं.

कांगड़ा चाय, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की ट्रिप पर आप कांगड़ा चाय का स्वाद चख सकते हैं. उत्तर भारत का टी कैपिटल कहे जाने वाले कांगड़ा में 19वीं सदी से ब्लैक टी और ग्रीन टी उगाई जाती है.

रोंगा साह चाय, असम

असम की रोंगा साह चाय देश में काफी फेमस है. शरबत जैसी दिखने वाली रोंगा साह टी फ्रेश चाय की पत्तियों से बनाई जाती है. वहीं रोंगा साह टी का सेवन पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है.

दार्जिलिंग चाय, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पर उगाई जाने वाली दार्जिलिंग चाय देश-विदेश में काफी मशहूर है. दार्जिलिंग टी को चाय का शैम्पेन भी कहा जाता है. वहीं मीठे स्वाद और मस्की खुशबू के भरपूर इस चाय को दुनिया की बेस्ट ब्लैक टी में गिना जाता है.

नीलगिरी चाय, तमिलनाडु

तमिलनाडु में स्थित नीलगिरी के पर्वतों पर पैदा होने वाली नीलगिरी चाय में आप मसाला चाय के साथ-साथ फ्रूटी का भी टेस्ट ले सकते हैं. साथ ही इस चाय में आपको ऑर्किड और वुडी प्लम का स्वाद भी चखने को मिल सकता है.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!