Twitter ने अमिताभ बच्चन, सीएम योगी समेत इन हस्तियों के हटाए Blue Tick

ट्विटर ने लोगों के अकाउंट पर बने ब्लू टिक को हटाना शुरू कर दिया है।

इस कड़ी में ट्विटर ने बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित अन्य हस्तियों के ब्लू टिक हटा दिए हैं।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटाया गया है।

जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटाए दिए हैं।

कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था।

उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा,  जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।

मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ही कई नए फैसले लिए थे, जिसमें ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

क्या है ट्विटर ब्लू?

ट्विटर ब्लू के तहत ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने एक तय राशि देनी होती है।

भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई है।

ट्विटर ब्लू की भारत में मोबाइल के लिए हर महीने 900 रुपये और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये की कीमत तय की गई है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!