Elon Musk ने पहले ट्विटर यूजर्स से ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) के लिए पैसे वसूलना शुरू किया था
अब Elon Musk कंपनियों से गोल्ड टिक के लिए चार्ज वसूलने की तैयारी में है.
अब ट्विटर गोल्ड टिक रखने वाले बिजनेस अकाउंट्स को हर महीने 1000 डॉलर (लगभग 82 हजार 465 रुपये) देने होंगे।
साथ ही ब्रैंड के साथ संबंध अकाउंट जोड़ने की स्थिति में अतिरिक्त 50 डॉलर (लगभग 4 हजार 123 रुपये) का चार्ज भी देना पड़ेगा.
इस रिपोर्ट को टेक न्यूज साइट द इंफॉर्मेशन ने कंफर्म की है, कहा गया है कि डीटेल्स भी फाइनल होनी है और प्राइस स्ट्रक्चर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
ट्विटर कर्मचारियों द्वारा भेजे गए मेल के स्क्रीनशॉट के अनुसार, इस नए प्रस्ताव को Verified for Organizations कहा जाएगा.
ये नए नियम 1st April से लागु होंगे।
बता दे, सबसे पहले ब्लू टिक की पेड सर्विस शुरू की गयी थी, जिसका प्रतिमाह का खर्च 8 डॉलर (लगभग 659 रुपये) से लेकर 11 डॉलर (लगभग 907 रुपये) तक जाता है.
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!