महिलाएं मोटी या पतली हर किसी पर साड़ी के साथ ये स्टाइल ब्लाउज परफेक्ट लुक तो देगा साथ ही उन्हें परफेक्ट शेप में भी दिखाएगा।
इस बार अपनी साड़ी को नया लुक देने के लिए कोहनी तक की स्लीव वाले ब्लाउज बनवाएं। रोजाना पहनने वाली साड़ी में भी नया अंदाज आएगा।
केवल कोहनी तक ही नहीं अगर आप किसी साधारण सी साड़ी को नया लुक देना चाहती हैं तो ब्लाउज को नया लुक दें। तीन चौथाई बांह वाले ब्लाउज हैवी बाजुओं को छिपाएंगे।
दीपिका पादुकोण ने फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट किया है और सर्दियों के मौसम में ये लुक खुबसूरत लग रहा है। तो अगली बार आप भी फुल स्लीव वाले ब्लाउज सिलवाकर परफेक्ट लुक पा सकते हैं।
आजकल ब्लाउज में बेल स्लीव्स पसंद किए जा रहें हैं। किसी भी प्लेन साड़ी के साथ फ्लोरल या हैवी लुक वाले ब्लाउज में बेल स्लीव बनवाकर नया लुक पाया जा सकता है।