इन दिनों कई ऐसी ट्रेंडी बिंदी डिजाइन्स बाजार में मौजूद हैं जो आपकी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं, चलिए जानते है।
करवा चौथ पर छोटी बिंदी लगा सकते है, इसमें कई डिजाइन है जैसे रंगोली, फूल, या फिर स्नैक डिजाइन। बता दे, आपका फेस हार्ट शेप में है तो आप पर छोटी बिंदी बहुत सूट करेगी।
स्टोन वाली बिंदी में भी कई अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। फेस छोटा है तो आप पर यह डिजाइन अच्छा लग सकता है.
ये बिंदी किसी भी आउटफिट के साथ मैच कर जाता है, साथ ही इसकी गोल और मीडियम साइज की बिंदी हर चेहरे पर सूट करती है। चेहरा गोल है तो ये आपको परफेक्ट लुक देगी।
ट्रेडिशनल लुक के लिए आप बंगाली बड़ी बिंदी लगाकर एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। बता दे, कई बॉलीवुड सेलेब हैं जो बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करती हैं।