स्पैम कॉल नहीं करेंगी परेशान, TRAI का प्लान करेगा आपकी मदद!

एक सर्वे से सामने आया है कि करीब 64 प्रतिशत भारतीय रोजाना 3 ऐसी कॉल को रिसीव करते हैं, जो स्पैम या प्रमोशनल होती हैं।

ऐसे में सरकार स्पैम और प्रमोशनल कॉलर को ब्लॉक करने की रणनीति पर काम कर रही है।

स्पैम कॉल को रोकने के लिए Telecom Regulatory Authority of India AI स्पैम फिल्टर का इस्तेमाल करेगा।

एआई स्पैम फिल्टर की मदद से न सिर्फ स्पैम कॉल, बल्कि मैसेज पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

एआई फिल्टर की मदद से फेक कॉल्स को डिटेक्स करना आसान होगा और यूजर्स को स्कैमर्स से बचाया जा सकेगा।

Telecom Regulatory Authority of India के इस मिशन में टेलीकॉम कंपनियों का भी सपोर्ट रहेगा।

देश की टेलीकॉम कंपनियों जैसे भारती एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!