बनाएं ट्राई कलर बर्फी, जानें रेसिपी

ट्राई कलर बर्फी बनाने के लिए पहले फ्रेश खोया और पनीर को मैश कर कद्दूकस कर लें। अब इसे पैन में डालकर गर्म करें फिर इसमें शक्कर मिलाएं। मिश्रण के गाढ़ा होने तक फ्लेम को मध्यम आंच पर रखें। जब चीनी पिघल कर अच्छे से खोया और पनीर में मिलाकर गाढ़ा न हो जाए तब तक कलछी चलाते रहें, नहीं तो मिश्रण चिपक जाएगा।

जब तक मिश्रण मिक्स होकर पैन से अलग होने लगे और सूख जाए तो उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर गैस बंद करें। तैयार मिश्रण को तीन भाग में बांट लें और सफेद रंग के एक मिश्रण को अलग करें। बचे हुए दो हिस्से में केसरिया और हरा रंग मिक्स करें। हरे मिश्रण को एक ट्रे में घी लगाकर फैलाएं और बेलन की मदद से बराबर फैला लें।

अब इसके ऊपर सफेद रंग के मिश्रण को फैलाकर बराबर बेल लें और हरे रंग के साथ चिपकाएं। अब सफेद के ऊपर नारंगी रंग के मिश्रण को बराबर चिपका कर बेल लें। ऊपर चांदी का वर्क लगाकर सजाएं। आपका बर्फी तैयार हो चुका है इसे बर्फी के आकार में काटकर सर्व करें