पहाड़ी के शिखर पर एक बेंच बनी हुई है, जिसे डोरोथी सीट कहा जाता है. माना जाता है कि डोरोथी सीट का निर्माण ब्रिटिश सेना के एक अधिकारी ने अपनी पत्नी की याद में कराया था.
‘डोरोथी सीट’ से आपको हिमालय की चोटियों के दीदार होते हैं जो यहां आने वाले सैलानियों को अपनी और आकर्षित करती है.
लोग बताते हैं कि यहां कभी स्कूल के बच्चे आकर खेलते और अपना टिफिन खाते थे. जिस वजह से इस जगह को “टिफिन टॉप” नाम दिया गया.
सूखाताल से आप घुड़सवारी करते हुए या फिर पैदल “टिफिन टॉप” पहुंच सकते हैं. यहां से आप प्रकृति को करीब से निहार सकते हैं.