हाल ही में फिल्म के पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आए हैं।
‘द केरल स्टोरी’ ने पहले ही दिन देशभर में छप्पड़फाड़ कमाई की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले दिन भारत में लगभग 7.5 करोड़ से 8 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है।
इसके साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गई है।
कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है।