Teddy Bear के अलग-अलग रंगों का क्या है मतलब!

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन को टेडी डे के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन लोग एक-दूसरे को टेडी बियर देकर अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस टेडी डे किसी के लिए टेडी बियर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे टेडी के अलग-अलग रंगों का मतलब।

ब्लू टेडी बियर

गहराई, बुद्धि, सच्चाई, वफादारी और आत्मविश्वास का प्रतीक नीला रंग स्थिरता को दर्शाता है। नीला रंग का टेडी बियर दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने रिश्ते के लिए कमिटेड हैं।

पिंक टेडी बियर

गुलाबी रंग केयर और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी को गुलाबी टेडी गिफ्ट कर रहे हैं, तो इसके मतलब है कि आप सामने वाले से बहुत प्यार करते हैं।

लाल टेडी बियर

प्यार का प्रतीक लाल रंग जुनून और रोमांस को दर्शाता है। ऐसे में अगर आप किसी को लाल रंग का टेडी देते हैं, तो इसके मतलब है कि आप उस व्यक्ति से अपना रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं।

सफेद टेडी बियर

सुंदरता और सादगी का प्रतीक सफेद रंग का टेडी बियर आप उस व्यक्ति को दे सकते हैं, जिससे आप दोस्ती करना चाहते हैं।

ऑरेंज टेडी बियर

ऑरेंज कलर आकर्षण और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी को बेहद पसंद करते हैं , तो उसे ऑरेंज रंग का टेडी बियर दे सकते हैं।

पीला टेडी बियर

पीला टेडी बियर किसी व्यक्ति को यह बताने के लिए दे सकते हैं कि आप उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !