जाने Tecno Pova 5 और 5 Pro स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स

लेटेस्ट Tecno POva 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने Mediatek Helio G99 प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

Pova 5 Pro में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया गया है।

Tecno Pova 5 को Amber Gold, Hurrican Blue और Mecha Black कलर में खरीद सकते हैं।

Tecno Pova 5 Pro को Dark Illusions और Silver Fantasy कलर में खरीद सकते हैं।

Pova 5 series को कंपनी ने 6.78-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया है।

डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है।

Pova 5 series के दोनों फोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लाया गया है।

Tecno Pova 5 Pro में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Tecno Pova 5 में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

टेक्नो ने Tecno Pova 5 को भारतीय ग्राहकों के लिए 11,999 रुपये में लॉन्च किया है।

Tecno Pova 5 Pro को ग्राहकों के लिए 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

स्मार्टफोन की पहली सेल 22 अगस्त को हाेने जा रही है।