Income Tax बचाने के ये तरीके है बड़े काम के!

Income Tax बचाने के लिए लोग तमाम उलटे-सीधे उपाय करते रहते हैं। कई बार इसी चक्कर में वे धोखे के शिकार भी बनते हैं तो कई बार कानूनी पचड़ों में उलझ जाते हैं।

सरकार की ओर से इन दिनों कई Small Saving Schemes चलाई जा रही हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। ये टैक्स सेविंग में आपकी मदद कर सकती हैं।

राष्ट्रीय पेंशन योजना, यानी एनपीस में निवेश कर आप इनकम टैक्स में छूट पा सकते हैं। इसमें सेक्शन 80C तहत टैक्स में छूट भी दी जाती है। इन योजनाओं में निवेश की राशि सालाना 1.5 लाख तक है।

NPS

NPS में निवेश कर आप इनकम टैक्स में कुल 2 लाख रुपये की छूट ले सकते हैं। इसके जरिये आपकी सेविंग प्रोफइल भी मजबूत होती है और पेंशन योजना में निवेश का रास्ता भी खुलता है।

इसमें निवेश कर आप इनकम टैक्स में छूट पा सकते हैं। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

इसमें निवेश की लागत भी बहुत कम आती है। केवल 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक इस योजना के तहत जमा कर सकते हैं।

फिलहाल इस योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। इस योजना में टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है।

सीनियर सिटीजन स्कीम के तहत पोस्ट-ऑफिस या बैंक में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें जो रकम जमा की जाती है, उसमें 80C के तहत इनकम टैक्‍स से छूट भी है।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम उन लोगों के लिए है, जिनकी उम्र 60 साल या इससे अधिक है। इस स्कीम में अभी 8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

इन सरकारी स्कीमों के अलावा आप मकान के किराए, एजुकेशन लोन और होम लोन के ब्याज पर भी आप टैक्स में छूट ले सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम जमा करने पर भी आपको कर में छूट मिलती है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !