निवेश करने वालों के लिए एक अच्छा मौका आने वाला है। Tata Technologies Ltd ने अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लॉन्च करने के लिए कागज जमा किए हैं।
उम्मीद की जा रही है कि अगले दो से तीन महीनों में इसकी पब्लिक इश्यू कर दी जाएगी।
टाटा टेक्नोलॉजीज के आने वाले IPO की कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।
लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि इसका मार्केट कैप लगभग 18,000 करोड़ रुपये से 20,000 करोड़ रुपये होगा।
टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा 81,133,706 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल की जा रही है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) का होगा।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ के माध्यम से अपनी चुकता शेयर पूंजी के लगभग 23.6 प्रतिशत के आधार पर 9.5 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है।
इस IPO के लिए निवेशकों के उत्साहित होने की एक और वजह है कि 18 साल बाद टाटा की किसी कंपनी का ये पहल आईपीओ होगा।
वित्त वर्ष 2021-22 में भी वस्तु व सेवा दोनों ही निर्यात ने रिकॉर्ड बनाए थे। निर्यात का फिर बना नया रिकॉर्ड, 2022-23 में 13.9 % बढ़ा