कुछ डीलरशिप अन-औपचारिक तौर पर इस कार की बुकिंग को शुरू कर दिया है.
बता दें कि 21000 रुपए के टोकन मनी के जरिए आप इस कार की बुकिंग कर सकते हैं.
बता दें कि टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो के दौरान इस कार की पहली बार झलक दिखाई थी.
ये कंपनी पहली माइक्रो SUV होगी, जो ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आएगी.
इस कार के कार्गो में 30 लीटर के 2 छोटे-छोटे सिलेंडर दिए जाएंगे.
बता दें कि इस कार में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा.
इस कार में भी ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा.
ऐसा माना जा रहा है कि टाटा पंच सीएनजी की कीमत पेट्रोल वर्जन से 50000-60000 रुपए ज्यादा हो सकती है.