टाटा कंपनी की हैचबैक CNG कार TATA Altroz की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
टाटा कंपनी ने बुकिंग शुरु करते समय जानकारी दी कि CNG वेरिएंट कार को मात्र 21,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है।
टाटा कंपनी Altroz iCNG Premium के सभी मॉडलों पर 3 साल या एक लाख किलोमीटर तक कार चलने तक पूरी वॉरंटी देगी।
Tata ने Altroz की इस हैचबैक CNG कार को इस साल के शुरुआत में नोएडा में हुए Auto Expo 2023 में शोकेस किया था।
टाटा ने ट्वीट कर कहा कि यह कार भारत की पहली ऐसी कार होगी जो डबल सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
Tata Altroz CNG वर्जन कार को चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें XE, XM+, XZ और XZ+ मॉडल शामिल हैं।
ये कारें चार रंगों में उपलब्ध होंगी, जिसमें ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड, ऑर्केड ग्रे और अवेन्यू वॉइट शामिल हैं।
इसके अलावा इस कार में लेदर सीट्स, क्रूज कंट्रोल ऑटो ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, जैसे कई फीचर्स उपलब्ध हैं।
टाटा की नयी हैचबैक कार ट्विन सिलिंडर टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जिसकी वॉटर कैपेसिटी 30 लीटर प्रति सिलेंडर है।
यानी इन दोनों सिलेंडर की कुल मिलाकर 60 लीटर की वॉटर कैपेसिटी है।
Tata Altroz iCNG कार की सबसे बेहतरीन बात ये है कि इसमें दो सिलेंडर होने के बावजूद स्पेस की कमी बिल्कुल नहीं है।
इन दोनों सिलेंडर को लगेज एरिया के नीचे ऐसा सेट किया गया है कि बूट स्पेस में कमी नहीं आएगी।
Tata Altroz iCNG में गैस लीक डिटेक्शन का फीचर जोड़ा गया है। इससे कार गैस के लीक होने पर ऑटोमेटिक पता लगा लेगी।
इसके अलावा गैस की रीफिलिंग करते समय भी किसी दुर्घटना से बचाने के लिए कंपनी ने माइक्रो स्विच की भी सुविधा दी है ताकि जब गैस की रीफिलिंग की जा रही हो तो कार स्विच ऑफ रहे।