Tata Motors ने हाल ही में अपने अल्ट्रोज़ हैचबैक मॉडल लाइनअप में सनरूफ का फीचर जोड़ा है.
अब यह भारत की सबसे सस्ती सनरूफ ऑफर करने वाली कार बन चुकी है.
Tata Altroz मॉडल लाइनअप में 1.2L NA पेट्रोल, 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन विकल्प मिलता है.
NA और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन क्रमशः 86bhp और 110bhp जेनरेट करने में सक्षम हैं.
वहीं, डीजल इंजन 90bhp जनरेट कर सकता है.
यह कार 5-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आती है जबकि 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल 1.2L NA पेट्रोल इंजन के साथ खरीदी जा सकती है.
हाल ही में कार निर्माता ने Tata Altroz रेंज में 6 CNG वेरिएंट जोड़े हैं और इनकी कीमत 7.55 लाख रुपये से 10.55 लाख रुपये के बीच है.
इसमें ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप के साथ 1.2L पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है.
CNG मोड पर यह इंजन 77bhp की पीक पावर और 103Nm का टार्क जेनेरेट करने में सक्षम है.
इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है Luna