Tamannaah Bhatia ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर वो फोटो शेयर की, जिसमें वो दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी हीरे की अंगूठी पहने दिख रही हैं।
उन्होंने इसके पीछे का सच बताते हुए कैप्शन में लिखा, 'ब्रेक तो नहीं करना चाहती, लेकिन हम एक बोतल ओपनर के साथ फोटोशूट कर रहे थे। ना कि असली डायमंड रिंग के साथ।
एक्ट्रेस के इस पोस्ट के साथ अब ये साफ हो गया है कि उनके पास ना तो दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी हीरे की रिंग है और ना ही इसे राम चरण की वाइफ उपासना कामिनेनी ने गिफ्ट की है।
लेकिन लोगों के मन में ये सवाल क्यों आया कि इसे उपासना ने गिफ्ट की थी?
बता दें कि फिल्म 'Sye Raa Narasimha Reddy' में शानदार काम करने के बाद उपासना ने खुश होकर उन्हें ये गिफ्ट दिया।
ये चिरंजीवी का ड्रीम प्रोजेक्ट था और इस मूवी का निर्माण उनकी फैमिली ने किया था।