अगस्त में दो सुपरमून, नहीं देखा होगा ये नजारा 

पहला सुपरमून 1 अगस्त यानि आज दिखेगा और दूसरा 30 अगस्त की रात को दिखेगा.

इस दिन दिखने में वाला सुपर मून अन्य सुपरमून की तुलना काफी बड़ा होगा क्योंकि यह धरती के बेहद करीब होगा.

इसके अलावा आप इसके रंग को भी आसानी से देख पाएंगे.

वैज्ञानिकों कहना है कि इस दिन पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा लगभग 5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई होती है.

वहीं 30 अगस्‍त को ब्‍लूमून दिखाई देगा. ब्लू मून एक अत्यंत दुर्लभ घटना है.

इसका चंद्रमा के रंग से कोई लेना-देना नहीं है.

यह अक्सर किसी महीने की दूसरी पूर्णिमा को दिखाई देता है.

इस बार अगस्‍त के महीने में भी दो पूर्णिमा पड़ रही हैं, इसलिए दूसरी पूर्णिमा के दिन सुपर ब्लू मून नजर आएगा.